जालंधर ब्रीज: लोक सभा हलका जालंधर के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है, मगर जिस तरह से आज डॉक्टरों का बड़ा ग्रुप भाजपा के साथ जुड़ा है यह भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की जीत की ओर एक बड़ा मजबूत कदम है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा ने डॉक्टरों के एक बड़े ग्रुप को भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए कही। इस अवसर पर उनके साथ मंच पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा पंजाब के सह प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना, राकेश शर्मा, डॉक्टर रणवीर कौशल, डॉक्टर नरेश, डॉक्टर परविंदर बजाज भी उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा मेडिकल सेल ने डॉक्टरों के ग्रुप को भाजपा परिवार में शामिल करवाया।

अश्वनी शर्मा ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में डॉक्टरों को बहुत ही प्रतिष्ठित वर्ग माना जाता है और बहुत ही सम्माननीय दृष्टि से देखा जाता है। अगर ऐसा वर्ग बड़ी संख्या में भाजपा के साथ जुड़ता है तो इस बात के साफ संकेत है कि भाजपा को अब जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज डॉक्टर वर्ग, शिक्षक वर्ग, किसान, ग्रामीण, शहरी, दलित, व्यापारी, कारोबारी हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ना चाहता है। हर वर्ग ने कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी के शासन को देख व जांच लिया है। ऐसे में सभी को अब भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजना पर पूरा विश्वास है।
अश्विनी शर्मा ने कहा कि जिस तरह से भाजपा शासित प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहे हैं उसी तरह जालंधर और पंजाब के लोग भी चाहते हैं कि पंजाब तथा हमारा शहर भी तरक्की करे। इसीलिए लोग अब भाजपा को ही एक सुनहरी अवसर और विकल्प के रूप में देख रहे हैं। अश्वनी शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए डॉक्टरों का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में मतदान करने और लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान