जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा ने आज लुधियाना में हुई गैस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही दुखदाई घटना है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जो लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं, भाजपा की उनके परिवार वालों के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि भगवान सभी को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दु:ख सहने की शक्ति दे।
अश्विनी शर्मा ने इस हादसे में जो लोग जख्मी हुए हैं उनके लिए भगवान से जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ देने की अरदास की। उन्होंने कहा कि इस घटना की पंजाब सरकार जल्द से जल्द जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। पंजाब सरकार ने जो मुआवजा राशि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के को जारी की है, वह एक भद्दा मजाक है। पंजाब सरकार कम से कम जान गंवाने वाले लोगों को 50 लाख और गंभीर जख्मी लोगों को 25 लाख रुपए की राशि सहायता राशि जल्द से जल्द जारी करे।

More Stories
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन से पंजाब भाजपा में भारी उत्साह, 2027 में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार: सनी शर्मा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर में भव्य स्वागत
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन