जालंधर ब्रीज: लोकसभा हलका जालंधर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के चुनाव प्रचार अभियान को शाहकोट में उस समय भारी मजबूती मिली जब वरिष्ठ नेता डॉ. जगतार सिंह चंदी अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। डॉ. जगतार सिंह चंदी और उनकी टीम को भाजपा के पंजाब प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भाजपा में शामिल किया । भारतीय जनता पार्टी में उनका स्वागत करते हुए विजय रुपाणी ने कहा कि डॉ चंदी के भाजपा में आने से शाहकोट में भारतीय जनता पार्टी और भी मजबूत हो जाएगी।
अब सुनिश्चित हो गया है कि शाहकोट में भी भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल भारी मतों से विजई होंगे । इस मौके पर डॉ. जगतार सिंह चंदी ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और पंजाब के प्रति उनके लगाओ को देखकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं उन्होंने भाजपा उम्मीदवार इंद्रपाल सिंह अटवाल की जीत के लिए अपने साथियों सहित पूरी टीम के साथ दिन रात एक करेंगे।
बता दें कि डॉ. जगतार सिंह चंदी ने 1985 में गांव कन्या खुर्द के सरपंच के रूप में राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वह 13 वर्ष तक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष और प्रदेश कमेटी के सदस्य रहे । वह डॉ मनमोहन सिंह की सरकार में इस्पात मंत्रालय के सदस्य रहे। उन्होंने विधानसभा हलका शाहकोट से संयुक्त समाज मोर्चा एवं संयुक्त संघर्ष कमेटी की ओर से विधायक का चुनाव भी लड़ा।
डॉक्टर जगतार सिंह चंदी के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में डॉ. गुरप्रीत सिंह चंदी (एमबीबीएस, एफईएम), तरसेम सिंह शेखेवाल (किसान नेता), भजन सिंह बाउपुर (किसान नेता), स्वर्ण सिंह फजलवाल (सरपंच), बलकार सिंह बिल्ली ब्रिच (किसान आगू) , गुरिकबाल सिंह (लंबरदार),आकाशप्रीत सिंह, गुरनाम सिंह निधड़क (सभ्यचारक मेलेयां दे बादशाह), सुरिंदर सिंह फजलवाल, दर्शन सिंह शाहकोटी, रोहिन सोबती शाहकोट, हरजीत सिंह सुखीजा, जसवीर सिंह सादकपुर, दवीर सिंह फजलवाल, गुरपाल सिंह भोदीपुर आदि शामिल हैं।

More Stories
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न
चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत