जालंधर ब्रीज: लुधियाना में गियासपुरा गैस लीक घटना का नोटिस लेते हुए विशेष डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने पूरी स्थिति का जायज़ा लेने के लिए इलाके का दौरा किया।
विशेष डी.जी.पी. अर्पित शुक्ला, जिनके साथ डिप्टी कमिश्नर (डी.सी.) लुधियाना सुरभी मलिक, पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू और नगर निगम कमिश्नर शीना अग्रवाल भी मौजूद थे, ने पुलिस और जि़ला प्रशासन के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस घटना को दिल दहला देने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खि़लाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है और दोषी की खोज के लिए जांच की जा रही है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को हिदायत की कि मामले की गहराई से जांच की जाये और शहर में अमन-कानून की व्यवस्था को हर कीमत पर बरकरार रखा जायेगा।
उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच के लिए मैजिस्ट्रेट जांच के हुक्म भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पी.पी.सी.बी.) के मुख्य इंजीनियर द्वारा पहले ही मौके से नमूने ले लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि एन.डी.आर.एफ. की टीम को बुलाया गया है और नियमित अंतराल पर गैस के स्तरों की जांच की जा रही है। बताने योग्य है कि इस सम्बन्धी थाना साहनेवाल में भारतीय दंड संहिता (आई.पी.सी.) की धारा 304 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन से पंजाब भाजपा में भारी उत्साह, 2027 में पूर्ण बहुमत से बनाएंगे सरकार: सनी शर्मा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जालंधर में भव्य स्वागत
केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन