जालंधर ब्रीज: जालंधर में आगामी लोकसभा उपचुनाव जीतने का भाजपा और कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, शिरोमणि कमेटी के सदस्य और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह रायपुर एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता स्टीवन कलेर आप में शामिल हो गए। आप के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।

दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी की जनहित ऐसे नीतियों और मान सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर आप में शामिल होने का फैसला किया। अपने संबोधन में परमजीत सिंह रायपुर ने कहा कि वह पंजाब के सर्वांगीण विकास, भाईचारे, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधारों सहित मान सरकार की जन हितैषी नीतियों से बेहद प्रभावित हैं। वहीं स्टीवन कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के पंजाब के हर नागरिक के सुखद भविष्य के लिए ईमानदारी से काम कर रही है।
आपको बता दें कि स्टीवन कलेर जालंधर के बेहद सम्मानित परिवार के सदस्य हैं। उनके दादा स्वर्गीय किशनदास जी संविधान निर्माता बीआर अंबेडकर को पंजाब लेकर आए थे। स्टीवन के पिता एक प्रमुख चमड़े के व्यापारी थे। कलेर ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा के कार्यों में भी अहम योगदान दिया है। डेरा बल्लां के अनुयायी स्टीवन कलेर ‘श्री गुरु रविदास मंदिर मेमोरियल ट्रस्ट’ बूटमंडी के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं।
चंडीगढ़ में आप का हिस्सा बनने पर परमजीत सिंह रायपुर और स्टीवन कलेर ने कहा कि वे जालंधर के लोगों की आवाज को संसद तक पहुंचाने और पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगरूप सिंह सेखवां, जगबीर सिंह बराड़ सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित