जालंधर ब्रीज: लोकसभा उपचुनाव को लेकर पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देश पर जालंधर मे अलग-अलग स्थानों पर हर भाजपा कार्यकर्ता जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथ पर लोकसभा उपचुनाव जालंधर से भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष मे पूर्व मेयर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष राकेश राठौर व रमन पब्बी ने अपने बूथ के इलाके के कार्यकर्ताओ व युवाओ के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।जिसमे लोगो मे भी भाजपा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।इस जनसंपर्क मे प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने घर-घर जाकर लोगो को भाजपा के पक्ष मे वोट करने की अपील कर बताया कि लोगो के समर्थन को देख कर साफ दिख रहा की इस बार भाजपा जालंधर लोकसभा उपचुनाव मे हर बूथ और चुनाव दोनों जीतेगी। राठौर ने कहा कि लोग कांग्रेश और आम आदमी पार्टी की सरकारो द्वारा हर वर्ग से की गई धक्केशाही से तंग हो चुकी है।
इसलिए सबको भाजपा सबसे अच्छा विकल्प दिख रहा है।जिसके चलते सब लोग भाजपा के समर्थन मे काम कर रहे है। राकेश राठौर ने कहा कि पूरे राज्य मे तेज़ी से बढ़ रही गुंडागर्दी हर तरफ हो रहे भ्रष्टाचार हर गली मोहल्ले मे चल रही नशाखोरी पर नकेल कस हमारे शहर को स्मार्ट सिटी सिटी केवल भाजपा की केंद्र सरकार ही बना सकती है।
क्युकी इस चुनाव को लेकर युवाओ मे भारी उत्साह देख कर जनता भी साफ बोल रही है की हमारे परिवार कारोबार की सुरक्षा सुविधा को मजबूत केवल भाजपा कर सकती है।जिसका सबूत भाजपा की देश की अन्य राज्य सरकारे उत्तर प्रदेश,हरियाणा,गुजरात समेत अलग अलग राज्य मे दे रही है।इस मौके पर भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,पूर्व पार्षद अश्वनी भंडारी, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जोगिंदर पाल, विजय चड्डा, आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित