जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आंगणवाड़ी वर्करों को हुक्म दिए हैं कि राज्य के तीन साल से ऊपर के बच्चों को आंगणवाड़ी सैंटरों में दाखि़ल करवाने के लिए बच्चों के माता-पिता को घर-घर जाकर जागरूक किया जाये।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के बच्चों के समूचे विकास के लिए वचनबद्ध है। इसी नीति के अंतर्गत आंगणवाड़ी सैंटरों में बच्चों की बुनियादी ज़रूरतें पूरी करके हर बच्चे के विकास का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगणवाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पूरक पौष्टिक आहार, प्राइमरी शिक्षा देने के अलावा टीकाकरण, स्वास्थ्य की जांच और न्यूट्रीशियन सम्बन्धी बच्चों के माता-पिता को जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि आंगणवाड़ी सैंटरों में बच्चों के मानसिक विकास के लिए खिलौनों के साथ अलग-अलग प्रक्रियाएं करवाई जाती हैं।
कैबिनेट मंत्री ने आंगणवाड़ी वर्करों को हिदायत की कि वह और कुशलता और तनदेही के साथ काम करें जिससे प्रेरित होकर आंगणवाड़ी सैंटरों में बच्चों की संख्या में विस्तार हो सके।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित