जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक शुशील कुमार रिंकू को उम्मीदवार बनाया है। रिंकू अच्छी छवि और साफ आचरण के नेता हैं और जालंधर में लोगों के बीच उनकी काफी मजबूत पकड़ है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ट्वीट कर शुशील कुमार रिंकू के नाम का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा,”जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू जी की उम्मीदवारी पर मुहर लगाई.. शुभकामनाएं”
बता दें कि सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा सीट खाली हो गयी थी। इस सीट के लिए 10 मई को वोटिंग होनी है। नतीजे 13 मई को आएंगे। 20 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।
शुशील कुमार रिंकू ने 2017 में जालंधर पश्चिमी से पहली बार चुनाव लड़ा था। अपने प्रतिद्वंद्वी को 17334 वोटों से हराकर वे विधानसभा पहुँचे थे।
गौरतलब है कि बीते बुधवार को ही सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। खुद पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया था। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत