जालंधर ब्रीज: पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेशों पर 12वीं कक्षा का आज होने वाली अंग्रेज़ी की परीक्षा रद्द कर दी गई है।इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए स. बैंस ने बताया कि कि 12वीं कक्षा का आज होने वाला पेपर लीक होने सम्बन्धी उनको सूचना मिली थी, जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उन्होंने आज होने वाली 12वीं कक्षा की अंग्रेज़ी की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। स. बैंस ने इसके साथ ही इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच के आदेश जारी करते हुए कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खि़लाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
विदेश स्थित गैंगस्टर का गुर्गा पिस्तौल सहित बठिंडा से गिरफ्तार
विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार
आप ने पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए सांसद मीत हेयर और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद को बनाया चुनाव इंचार्ज