जालंधर ब्रीज: लोगों को रोज़ाना के काम विशेष कर राजस्व विभाग से संबंधित मामलों में सुविधा प्रदान करने के लिए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने सर्कल राजस्व अधिकारियों (सीआरओ) को जिले में नंबरदारों के ख़ाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सीआरओ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में नंबरदारो के 340 पद ख़ाली पड़े हैं, जिनको प्रशासन के उचित संचालन को सुनिश्चित करना समय की ज़रूरत है ।उन्होंने आगे बताया कि जालंधर-1 सब डिवीज़न में 41 नंबरदारों के पद ख़ाली है। इसी तरह जालंधर-2, आदमपुर, नकोदर, शाहकोट और फिल्लौर सब डिवीज़न में क्रम अनुसार 52, 71, 55, 28 और 93 पद ख़ाली है ।
जसप्रीत सिंह ने कहा कि लोगों को अपने दैनिक कार्य के दौरान नंबरदारों की सेवाओं की आवश्यकता होती है और इन अधिकारियों के अपने-अपने राजस्व सम्पदा में नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नंबरदार विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, विशेष रूप से विभिन्न सरकारी सेवाओं की मांग करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में; इस प्रकार, उनको ना होने से प्रशासन के उचित संचालन के साथ-साथ लोगों को सेवाए प्रदान करने में बाधा उत्पन्न कर सकती है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन जालंधर के लोगों को उचित और कुशल तरीके से सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है और इस प्रक्रिया में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित