जालंधर ब्रीज: आज श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में 64वां वार्षिक श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों को लेकर सभी सदस्यों की महासचिव राजेश शर्मा की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई ।
मंदिर के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि वार्षिक श्री हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन का आयोजन 06 अप्रैल से 09 अप्रैल तक बहुत श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है । इस सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौडीय मठ के वर्तमान आचार्य त्रिदंडी स्वामी श्रीमद् भक्ति विचार विष्णु महाराज करेंगे । मंदिर प्रांगण में नित्य प्रति रात को 7:30 से 10:00 बजे तक श्रीहरिनाम संकीर्तन व हरिकथा भारत के विभिन्न तीर्थ स्थानों से से आए हुए श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के संतों द्वारा किया जाएगा ।
08 अप्रैल को एक विशाल नगर संकीर्तन निकाला जाएगा । जो कि मंदिर से आरंभ होकर सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, श्री राम चौक, ज्योति चौक, ब्रैंडरथ रोड, बाटा चौक, रैनक बाजार, सैदां गेट, फगवाड़ा गेट, से होते हुए मंदिर में विश्राम होगी। मंदिर के बाहर विशेष तौर से वेले पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर कपिल शर्मा जी ने मंदिर के सभी सदस्यों की अलग-अलग सेवाओं में ड्यूटी लगाई ।
मीटिंग में केवल कृष्ण, कपिल शर्मा, मिंटू कश्यप, राजेंद्र लूथरा, राजीव ढींगरा, अजय अग्रवाल, विजय सागड़, सन्नी दुआ, हेमंत थापर, चंद्रमोहन राय, राजन गुप्ता, प्रेम चोपड़ा, गुरविंदर, संजीव खन्ना, आकाश मल्होत्रा, अजय अरोड़ा, गोपाल कृष्ण, रोहित घई, संजय नैयर, नरेंद्र कालिया, दविंदर भाखड़ी विनीत अरोड़ा उपस्थित थे।

More Stories
भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने 18 मंडलों के लिए प्रभारी नियुक्त किए
हरियाणा में 52,000 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों में जनगणना एवं हाउस लिस्टिंग ऑपरेशंस का शुभारंभ
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की शानदार उपलब्धि – पंजाब में 109 मेरिट स्थान हासिल