जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कपूरथला विशेष सारंगल ने निर्देश दिए हैं कि जिले में तेजाब हमले के पीड़ितों को पंजाब सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।
आज जिला प्रशासकीय परिसर में इस संबंध में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने एसिड अटैक पीड़िताओं तक पहुंचने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार एसिड अटैक पीड़ितों को 8000 रुपए प्रति माह पेंशन देती है ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन जी सकें।
डिप्टी कमिश्नर ने समिति के सदस्य सिविल सर्जन, जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग, जिला अटार्नी प्रतिनिधियों को ऐसे मामलों पर निर्धारित समय में विभागीय कार्रवाई पूरी करने और पात्र आवेदकों को तत्काल लाभ सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक के दौरान सहायक सिविल सर्जन डा.अनु, सीडीपीओ राजीव ढांडा, सहायक जिला अटॉर्नी आरती मेहता सहित अन्य उपस्थित थे।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार