जालंधर ब्रीज:विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने चल रही जांच पड़ताल के बाद भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(1)(बी), 13(2) के तहत विजिलेंस ब्यूरो रेंज के मोहाली पंजाब के थाने में मामला दर्ज किया है और पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को आर्थिक सीमा से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 01-03-2016 से 31-03-2022 तक की चेकिंग अवधि में उक्त पूर्व मंत्री व उनके परिवार की कुल आय 2,37,12,596.48/- रुपये थी जबकि व्यय 8,76,30,888.87/- रुपये था जो 6,39,18,292.39/- रुपये अधिक था। यह खर्चा उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से 269 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मंत्री की अन्य संपत्तियों का पता लगाने के लिए मामले की आगे की जांच की जा रही है। उसे कल मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित