जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने राज्य में कड़ाके की ठंड और धुंध बरकरार रहने के कारण राज्य के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और प्राईवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों की पहली कक्षा से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 14 जनवरी, 2023 तक छुट्टियां बढ़ा दीं हैं। यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य के सभी स्कूलों की 8वीं कक्षा से 12वीं कक्षा की क्लासें पहले घोषित किये अनुसार 9 जनवरी, 2023 को लगनी शुरू हो जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्राइमरी, मिडल और सेकंडरी स्कूलों के अध्यापक 9 जनवरी, 2023 से स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और सभी स्कूलों के खुलने का समय प्रातः काल 10 बजे से 3 बजे तक होगा।

More Stories
HBCH संगरूर ने रेडियोथेरेपी सेवाओं को किया अपडेट, इलाज के लिए प्रतीक्षा समय में भारी कमी
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में इंस्पेक्टर एवं जूनियर ऑडिटर को किया काबू
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड गबन मामले में सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार