जालंधर ब्रीज: नगर निगम कमिश्नर अभिजीत कपलीश के निर्देश पर दया के आधार पर 25 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किये गए । ज्वाईट कमिश्नर शिखा भगत ने उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बताया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मृतक कर्मचारियों के आश्रित 25 उम्मीदवारों को नौकरी दी गयी है।
ज्वाईट कमिश्नर ने इन नौकरियों की जानकारी देते हुए बताया कि 25 उम्मीदवारों में 3 क्लर्क, 2 वर्क सुपरवाईज़र , एक टेकनीशियन, तीन सेवादार, तीन फिटर कुली, दो बेलदार और 11 सफाईकर्मी शामिल हैं।उन्होंने नगर निगम के इन नए कर्मचारियों को पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
HBCH संगरूर ने रेडियोथेरेपी सेवाओं को किया अपडेट, इलाज के लिए प्रतीक्षा समय में भारी कमी
विजिलेंस ब्यूरो ने 70,000 रुपये और 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में इंस्पेक्टर एवं जूनियर ऑडिटर को किया काबू
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फंड गबन मामले में सीबीआई ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को किया गिरफ्तार