जालंधर ब्रीज: पंजाब कांग्रेस ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी पंजाब में दो महत्वपूर्ण पदों पर दो बाहरी रैंक की नियुक्तियां किए जाने को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है।इस क्रम में, सत्य गोपाल और राकेश गोयल की रेरा में नियुक्तियों को लेकर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, एक बयान में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि जहां आम आदमी पार्टी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है, वहीं पर इसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब को एक औपनिवेशिक कॉलोनी की तरह समझ रहे हैं और राज्य में अपने खास गैर पंजाबियों को बसा रहे हैं।
उन्होंने हैरानी जाहिर की कि क्यों आप को सरकार में महत्वपूर्ण पदों के लिए कोई काबिल पंजाबी नहीं मिला। उन्होंने जिक्र किया कि इससे पहले आप ने राज्यसभा की सीटों के लिए ज्यादातर गैर पंजाबियों और गैर राजनीतिज्ञों को नामांकित किया था और अब उसने राज्य के प्रशासन में बाहरियों की घुसपैठ कराने का काम भी शुरू कर दिया है।वड़िंग ने केजरीवाल से सवाल किया कि आपको रेरा में चेयरमैन या सदस्यों के पदों के लिए क्यों कोई पंजाबी नहीं मिला, जिसके चलते आपको बाहर से लोग लाने पड़े।
उन्होंने आप के पंजाब में प्रमुख और काबिल लोगों के लिए अफसोस जताया, जिन्हें ना सिर्फ नजरअंदाज, बल्कि प्रताड़ित भी किया गया है।उन्होंने कहा कि यह उन सभी पंजाबियों की काबिलियत के विरूद्ध सख्त फैसला है, जिन्होंने पंजाब में आप की सरकार लाने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन उनकी मेहनत का फल मिलने के वक्त उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा