June 16, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

मैगा रोजगार मेले में 100 से अधिक प्रार्थी किए गए शार्टलिस्ट

Share news

जालंधर ब्रीज: जिला प्रशासन के नेतृत्व में माडल कैरियर सैंटर की ओर से जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो होशियारपुर के सहयोग से मैगा रोजगार मेला सफलतापूर्वक लगाया गया। जानकारी देते हुए जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में सोनालिका, हाकिंग्स कुकर लिमिटेड, वर्धमान, कोका कोला, जी.एन.ए बंडाला, ऊषा मार्टिन, वी.आर.एल. लोजिस्टक, एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस व अन्य कई नामी बैकिंग व नान बैंकिंग कंपनियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले का लाभ लेने के लिए लगभग 500-600 बेरोजगार प्रार्थियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया, जिनमें से करीब 150 प्रार्थियों की मौके पर ही कंपनियां की ओर से सेलेक्शन की गई व करीब 100 से ज्यादा प्रार्थियों को शार्टलिस्ट किया गया। गुरमेल सिंह ने अपील करते हुए कहा कि जिले के सभी नौजवान जिला रोजगार कार्यालय के मोबाइल एप डी.बी.ई.ई. गुगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड करने व इस एप के माध्यम से घर बैठे ही भविष्य में आने वाली प्राइवेट नौकरियों की भर्ती संबंधी व सरकारी नौकरियों की जानकारी ले सकते हैं व इन नौकरियों के लिए आनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं।


Share news

You may have missed