जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार दोआबा क्षेत्र के एनआरआई के साथ बढ़िया तालमेल बना कर उन्हें राज्य की प्रगति में भागीदार बनाने के उद्देश्य से ‘एनआरआई’ मीटिंग 16 दिसंबर को जालंधर-करतारपुर नेशनल हाईवे पर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पास सेंट सोल्जर कैंपस में होगी।
डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि कपूरथला जिले के एनआरआई भी उसी दिन बैठक में भाग ले सकेंगे, जिसमें उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर ही सुना और हल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण 16 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे शुरू होगा, जिसके बाद प्रवासी भारतीयों के मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल प्रवासी भारतीयों के साथ चर्चा करेंगे। इसके साथ एनआरआई पंजाब सरकार के पोर्टल https://eservices.punjab.gov.in के जरिए भी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने कपूरथला जिले के अप्रवासी भारतीयों को एनआरआई मीटिंग में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि वे मीटिंग के मौके पर अपने सुझाव दें ताकि पंजाब सरकार उनकी सुविधा के अनुसार नीति बना सके।

More Stories
डर और भ्रम छोड़ो, रक्तदान करो-समाज में जागरूकता लाने के लिए सबकी साझा जिम्मेदारी” – एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया
श्री गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब, कोटकपूरा की प्रबंधक कमेटी और संगत ने स्पीकर संधवां का सम्मान किया
आप में टूट ने सत्ता और लूट की राजनीति को बेनकाब किया; भाजपा भी बराबर की जिम्मेदार: बाजवा