मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों की समस्याओं और शिकायतों का हल करने के लिए हर समय तैयार है और यह हल निर्धारित समय-सीमा में किये जाने यकीनी बनाऐ जाएंगे।
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायत और प्रवासी भारतीय मामलों से सम्बन्धित मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज ‘जनता दरबार’ लगा कर अपने विभागों से सम्बन्धित पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में से आए लोगों की समस्याएँ सुनी और मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का हल करने के आदेश भी दिए।
जि़क्रयोग्य है कि स. धालीवाल ने विकास भवन एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में लगाऐ ‘जनता दरबार’ में 100 से अधिक शिकायतें सुनी और इनके समाधान के लिए जि़ला और राज्य अधिकारियों को आदेश भी दिए। उन्होंने जि़ले से सम्बन्धित अधिकारियों को सम्बन्धित शिकायतों से संबंध फ़ोन करके हल करने के आदेश भी दिए।
स. धालीवाल ने हर मंगलवार प्रात:काल 10.30 से शाम 4.30 बजे तक विकास भवन एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में ‘जनता दरबार’ लगाने का ऐलान भी किया।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित