जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने मंगलवार सुबह जिला प्रशासकीय परिसर स्थित डीसी दफ्तरों की विभिन्न शाखाओं व अन्य विभागीय कार्यालयों की अचानक जांच की गई, जिसमें देरी से आने वाले 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

डिप्टी कमिशनर ने चैकिंग के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने दफ्तरों में प्रतिदिन समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए और कहा कि सरकारी अधिकारी/कर्मचारी दफ्तर समय के दौरान अपने-अपने स्थान पर उपस्थित रहें, ताकि सरकारी दफ्तरों में लोगों को अपना काम निकालने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोगों को सुचारू और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और देरी से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसी चैकिंग लगातार जारी रहेगी, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित