जालंधर ब्रीज: करीब दो दशकों से पार्टी के लिए संगठनात्मक कार्यों के लिए निष्ठा व पूरी तनदेही से सेवा निभा रहे जनार्दन शर्मा पर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश मीडिया सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है। भाजयुमों वार्ड अध्यक्ष से शुरू होकर जिला स्तरीय तथा प्रदेश स्तरीय पदों पर पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए जनार्दन शर्मा ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को पूरी निष्ठा तथा तत्परता से निभाया।
जनार्दन शर्मा ने भाजपा पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय कमल शर्मा, विजय सांपला, श्वेत मालिक तथा अश्वनी शर्मा के साथ दूसरी बार भाजपा पंजाब की टीम में जगह पाई है। जिसका नतीजा यह हुआ कि संगठन तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी पंजाब की 2022 की टीम में प्रदेश मीडिया सचिव के पद पर नियुक्त किया है।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान