पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में पराली की संभाल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में किसानों की मदद करने के लिए कई बड़े फ़ैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत पंजाब सरकार ने फ़ैसला लिया है कि पराली की संभाल और गेहूँ की सीधा बुवाई के लिए सब्सिडी और मशीनें खरीदने के लिए किसानों को जारी की मंजूरियों की समय-सीमा में 20 नवंबर तक वृद्धि की गयी है।
आज यहाँ से जारी बयान में कृषि किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि जिन मशीनों की मंजूरियों की समय-सीमा तारीख़ 07 नवंबर, 2022 तक ख़त्म हो रही है, उनकी समय-सीमा में 20 नवंबर, 2022 तक की वृद्धि की गयी है।
इसके साथ ही कृषि मंत्री ने बताया कि बेलर रैक की अब से जारी की जाने वाली मंजूरियों की समय-सीमा 21 दिन की होगी। कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि यह फ़ैसला सरकार की तरफ से किसानों की पराली की संभाल और गेहूँ की सीधा बुवाई करने के लिए अधिक से अधिक मदद करने के मकसद से लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि सरकार की इन स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ उठा कर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार