जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज तीन चावल मिल मालिकों के खि़लाफ़ 1.80 करोड़ रुपए के धान की हेराफेरी के दोष अधीन मुकदमा दर्ज करके उनमें से दो मालिकों को गिरफ़्तार कर लिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में मैसर्ज दुर्गा राइस एंड जनरल मिल साहनेवाल, लुधियाना के हिस्सेदार मरहूम गणपत राय और उसके दो पुत्रों दिनेश कुमार और राजेश, जो उपरोक्त मिल के हिस्सेदार भी हैं, के खि़लाफ़ आईपीसी की धारा 409, 420, 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 13 तारीख़ 11-10-2022 को दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ब्यूरो ने दिनेश कुमार और राजेश दोनों भाईयों को गिरफ़्तार कर लिया है। इस मामले की अगली जांच जारी है।

More Stories
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया