जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि राज्य सरकार गन्ना उत्पादकों के हित महफूज़ रखने के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी फ़सल को खरीद कर समय पर अदायगी को सुनिश्चित बनाया जायेगा। गन्ना कंट्रोल बोर्ड की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ने का भाव मौजूदा 360 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 380 रुपए प्रति क्विंटल करने का फ़ैसला किया है।
उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले से किसानों को बीते वर्ष की अपेक्षा इस साल स्टेट ऐगरीड प्राइस के अंतर्गत गन्ने की कीमत प्रति क्विंटल 20 रुपए अधिक मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि मीटिंग में उपस्थित प्राईवेट मिल मालिकों ने भरोसा दिया है कि किसानों को उनकी फ़सल की पूरी कीमत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने मिलों को निर्धारित समय पर खरीद शुरू करने और किसानों को समय पर अदायगी करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में किसी तरह की ढिलाई असहनीय होगी। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के किसान फ़सलीय विभिन्नता के अंतर्गत गन्ने की फ़सल अपनाने में गहरी रूचि रखते हैं, परन्तु सही मूल्य और समय पर अदायगी न होने के कारण वह संकोच में फंसे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ने की खेती को प्रफुल्लित करने के लिए फ़सल की कीमत बढ़ाकर किसानों की आमदन बढ़ाने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल की ओर से बाकी बचे बकाए के मसले को जल्द हल कर लेगी। भगवंत मान ने कहा कि फगवाड़ा चीनी मिल के आस-पास होने वाली गन्ने की फ़सल किसानों से खरीदने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे और किसी भी किसान को उसकी फ़सल बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

More Stories
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया