February 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

Share news

जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मोदी ने कहा कि घायल लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;

“हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में टूरिस्ट वाहन के खाई में गिरने की घटना अत्यंत दुखदायी है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खो दिया है, उनके परिजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। इसके साथ ही घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: पीएम”         


Share news