जालंधर ब्रीज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी है। नवरात्र के प्रारंभ होने पर मोदी ने देवी शैलपुत्री से प्रार्थना की और देवी की कृपा से सुख, आरोग्य और सौभाग्य की कामना की।
ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आस्था और विश्वास का यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय माता दी!”
“वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम् ।।
देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ आज से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन सुख, सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण हो।”

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित