जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने आज एक आदेश जारी करके शिक्षा विभाग के 54 अधिकारियों और प्रिंसीपलों का तबादला कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग द्वारा इन तबादलों और तैनातियों की सूची जारी की गई है।
प्रवक्ता के अनुसार जगजीत सिंह प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. पुखराली, रोपड़ को जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) पठानकोट में तैनात किया गया है।
इसी तरह परमिन्दर सिंह बराड़, प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. बाजाखान, फऱीदकोट को जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) फऱीदकोट, हरदीप सिंह प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. काला नंगल, गुरदासपुर को जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) गुरदासपुर, सुखवीर सिंह जी.एस.एस.एस. खुहियां सरवर, फ़ाजिल्का को जि़ला शिक्षा अधिकारी (ई.ई.) फ़ाजि़ल्का, राजीव कुमार प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. रुपाना (जी), श्री मुक्तसर साहिब को जि़ला शिक्षा अधिकारी (ई.ई.) फिरोज़पुर, सरबजीत सिंह उप जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) संगरूर को जि़ला शिक्षा अधिकारी मानसा, सुरजीत पाल प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. बहरामपुर, गुरदासपुर को जि़ला शिक्षा अधिकारी (ई.ई.) गुरदासपुर और राज कुमार खोसला प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. धमाना, रूपनगर को जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) रूपनगर तैनात किया गया है।
प्रवक्ता के अनुसार इसी तरह शिक्षा विभाग ने शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद 46 प्रिंसीपलों का तबादला किया है।

More Stories
पंजाब की अपनी आईपीएल, 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाली शेर-ए-पंजाब ट्वेंटी-20 लीग में खेलेंगे शीर्ष खिलाड़ी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान