जालंधर ब्रीज: एस.डी.एम. गढ़शंकर प्रीतइंदर सिंह ने आज एस.डी.एम. होशियारपुर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। 2020 बैच के पी.सी.एस. अधिकारी प्रीतइंदर सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं सब डिविजन होशियारपुर के योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का बिना भेद भाव समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा। गौरतलब है कि एस.डी.एम. होशियारपुर शिवराज सिंह बल का गत दिनों बतौर एस.डी.एम. शहीद भगत सिंह नगर तबादला हो गया था।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार