जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध जारी मुहिम के दौरान बुधवार को थाना लोंगोवाल ज़िला संगरूर में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर राम सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम सब-इंस्पेक्टर को लोंगोवाल निवासी हरविन्दर कुमार की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को सूचना दी थी कि उसने चोरी की खोज के बारे पुलिस को आवेदन दिया था परन्तु उक्त सब-इंस्पेक्टर उससे कार्यवाही करने के बदले 5000 रुपए की रिश्वत पहले ही ले चुका है और अब पर्चा दर्ज करने के लिए 5000 रुपए और माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के तथ्यों और असली सबूतों की जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्ध में उक्त पुलिस मुलाज़िम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के पटियाला थाने में मुकदमा दर्ज करके मामले की आगे जांच आरंभ कर दी है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया