जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से राज्य के शहरी क्षेत्रों में रह रही आबादी को बेहतरीन बुनियादी सहूलतें प्रदान करने के लिए लगातार यत्न किये जा रहे हैं। इसी दिशा में पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड की तरफ से जालंधर शहर के लिए 526 करोड़ रुपए की लागत वाले नहरी जल सप्लाई प्रोजैक्ट का काम तेज़ी के साथ किया जा रहा है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निझ्झर ने इस कार्य की प्रगति का जायज़ा लेने के उपरांत विभागीय अधिकारियों को यह प्रोजैक्ट तेज़ी से मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं।
इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से जालंधर शहर निवासियों को नहरी पानी की सप्लाई मिलेगी जो ज़रूरी खनिज पदार्थों से भी भरपूर होगा। इसके इलावा शहर में पानी की सप्लाई के प्रेशर में भी सुधार आऐगा जिस कारण लोगों को सब्मरसीबल पंपों और आर. ओ. पर खर्चा करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
स्थानीय निकाय मंत्री ने आगे बताया कि इस प्रोजैक्ट के अधीन पानी की सप्लाई के लिए नहरी पानी का प्रयोग किया जायेगा, जिससे भूजल की बचत होगी और यह भूजल को और गहरा जाने से रोकने में मददगार साबित होगा। उन्होंने और जानकारी देते हुये बताया कि निर्विघ्न पानी की सप्लाई होने के कारण घरों में स्टोरेज टैंकियां बनाने की ज़रूरत नहीं होगी और गंदे पानी की मिक्सिंग की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रोजैक्ट के अधीन जालंधर शहर के दो लाख घरों को नहरी पानी मुहैया करवाया जायेगा, जिससे दस लाख लोगों को लाभ मिलेगा। डॉ. निझ्झर ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अधीन 275 एम. एल. डी. क्षमता वाला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। इसके इलावा पाँच अंडर ग्राउंड स्टोरेज टैंकियां बनाईं जाएंगी जिससे जालंधर शहर निवासियों को साफ़ पीने वाला पानी मुहैया होगा।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार