February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

नगर निगम कमिशनर ने डेंगू से बचाव के लिए प्रयास तेज करने के दिए आदेश

Share news

जालंधर ब्रीज: नगर निगम कमिशनर कपूरथला अनुपम केलर ने आज कपूरथला शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए सिविल सर्जन दफ्तर और नगर निगम कपूरथला की स्वास्थ्य शाखा की टीम के साथ बैठक कर डेंगू की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरों, व्यावसायिक संस्थानों, सरकारी दफ्तरों में जाकर डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाएं और इस संबंध में नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान भी करे।

उन्होंने कपूरथला शहर निवासियों से अपने घरों और आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और पानी न खड़ा होने देने की अपील की।इसके अलावा, रेफ्रिजरेटर, कूलर, गमल, पुराने टायर और पुराने बर्तनों आदि में पानी खड़ा नहीं होने देना चाहिए और बारिश के मौसम में लोगों को मच्छरों के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू वाले कपड़े पहनने चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जन और स्वास्थ्य शाखा की टीमों को प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई डे के तौर पर मनाने के निर्देश जारी किए।


Share news