जालंधर ब्रीज: नगर निगम फगवाड़ा ने शहर के सतनामपुरा इलाके और चंडीगढ़ बाईपास पर 4 अवैध दुकानों को गिरा दिया है। नगर निगम कमिशनर डा. नयन जस्सल ने बताया कि यह कार्रवाई निगम की ईमारत शाखा की तरफ से की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सीमा अंदर किसी भी अनअधिकृत निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर के सतनामपुरा क्षेत्र और चंडीगढ़ बाइपास पर बिना सूचना व बिना नक्शा पास करवाए 4 दुकानें बनाई जा रही थी, जिन्हें निगम ने ध्वस्त कर दिया है।उन्होंने शहरवासियों से किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण से बचने और ईमारत निर्माण संबंधित सभी नियमों का पालन करते हुए निर्माण करने की अपील की।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित