जालंधर ब्रीज: सहायक कमिश्नर फ़ूड डा. हरजोतपाल सिंह के नेतृत्व में फ़ूड सेफ़्टी अधिकारी मुकल गिल ने फगवाड़ा और उसके आसपास की डेयरियों और दुकानों से दूध के नमूने एकत्र किए।
सहायक फ़ूड कमिश्नर डा. हरजोत पाल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला कपूरथला की खाद्य सुरक्षा विंग टीम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकल गिल द्वारा आज फगवाड़ा और आसपास की डेयरियों और दुकानों से 5 नमूने एकत्र किए गए है।
डा हरजोत पाल सिंह ने कहा कि अगर कोई दुकानदार दूध में सूखा दूध या रिफाइड आदि मिलाता हुआ पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलावट करने पर क़ैद भी हो सकता है। एफएसओ मुकल गिल ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा विंग द्वारा खाद्य पदार्थ की सैंपलिंग भविष्य में भी जारी रहेगी।उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य लोगों को मिलावट रहित खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार