जालंधर ब्रीज: पंजाब से आम आदमी पार्टी(आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भारत के नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सोमवार को दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। चड्ढा ने उपराष्ट्रपति महोदय को पद संभालने की बधाई दी और कहा कि हमसब आपकी अध्यक्षता में काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति से देश के कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की।
सोमवार को पार्टी द्वारा जारी एक बयान में राघव चड्ढा ने कहा कि उपराष्ट्रपति महोदय से मिलकर बेहद खुशी हुई। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इस अपने पद का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे एवं उपराष्ट्रपति पद की गरिमा को बरकरार रखेंगे। हम सब सदस्यों को अपने नए सभापति महोदय से काफी उम्मीदें हैं।

More Stories
एसओएससी एवं सेवा समिति द्वारा वेबीनार का आयोजन
डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने जालंधर के हरनाम दासपुरा में श्मशान घाट के नवीनीकरण के लिए ₹50 लाख दिए
2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज: राकेश राठौर