June 15, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कैबिनेट मंत्री जिंपा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेकर आशीर्वाद किया प्राप्त

Share news

जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने श्री शिवरात्रि एवं उत्सव कमेटी की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेते हुए भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने अधर्म और अत्याचार का अंत कर धर्म की स्थापना की। उन्होंने जहां गीता के माध्यम से मानवता का पथ प्रर्दशित किया है वहीं उन्होंने संपूर्ण मानवजाति को निष्काम भाव से कर्म करने के लिए प्रेरित किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संतो की नगरी होशियारपुर में निकाली गई इस भव्य शोभा यात्रा ने पूरा माहौल कृष्णमय कर दिया है। उन्होंने श्रद्धा, आस्था व विश्वास के इस त्यौहार पर सभी को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का पूरा जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का ोत है और उनका कर्म पर आधारित उपदेश आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए उपयोगी  है।


Share news

You may have missed