June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 208.95 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

Share news

जालंधर ब्रीज:  भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 208.95 करोड़ (2,08,95,79,722) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,77,65,601 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.98 करोड़ (3,98,46,763) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

    स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 10413328
दूसरी खुराक 10100084
प्रीकॉशन खुराक 6593725
    अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 18433275
दूसरी खुराक 17687456
  प्रीकॉशन खुराक 12816972
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 39846763
दूसरी खुराक 29346650
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 61508462
दूसरी खुराक 51854238
  18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 560135522
दूसरी खुराक 511351618
प्रीकॉशन खुराक 45309532
  45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 203814172
दूसरी खुराक 195895343
प्रीकॉशन खुराक 27157678
      60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पहली खुराक 127525220
दूसरी खुराक 122435520
प्रीकॉशन खुराक 37354164
  प्रीकॉशन खुराक   12,92,32,071
कुल   2,08,95,79,722

भारत में सक्रिय मामले आज 1,01,343 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.23 प्रतिशत हैं।


Share news