June 17, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आजादी का अमृत महोत्सव पर केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा चित्र प्रदर्शनी का चंडीगढ़ में आयोजन

Share news

जालंधर ब्रीज: भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव की एक कड़ी के रूप में सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आज चंडीगढ़ में 15-16 अगस्त,2022 को एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है!

प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद किरण खेर ने किया और अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी से लोगों को देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पता चलता है! इसी के साथ आजादी के 75 वर्षो में देश में हुए विकास की भी जानकारी मिलती है !उन्होंने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक अमृत काल घोषित किये जाने की सराहना की | इस मौके पर उनके साथ चंडीगढ़ की मेयर सर्वजीत कौर भी उपस्थित थी|

केंद्रीय संचार ब्यूरो चंडीगढ़ के निर्देशक विवेक वैभव ने मेहमानों का स्वागत करते हुए बताया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा देश में 75 आइकनिक स्थानों में इस तरह की प्रदर्शनीया आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में मनायी जा रही है|

उल्लेखनीय है ,इस चित्र प्रदर्शनी में भारत में पंजाब तथा हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।

मंत्रालय से जुड़े कलाकारों द्वारा अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां से एक अलग ही समा बांधा गया| लोग इस से आकर्षित होकर मंच के साथ काफी भारी मात्रा में खड़े दिखाई दिए|

प्रदर्शनी के दौरान जन शिक्षिण संस्थान द्वारा कौशल विकास, राष्ट्रीय ओपन स्कूल द्वारा मुक्त शिक्षा, समाज कल्याण विभाग द्वारा महिला एवं बाल विकास पर तथा UIDAI द्वारा आधार संशोधन के संबन्धित स्टॉल भी लगाए है|


Share news