जालंधर ब्रीज: स्वतंत्रता दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव” की चल रही 75 वीं वर्षगांठ समारोह के हिस्से के रूप में, यूटी का सबसे बड़ा सार्वजनिक प्रतिष्ठान ‘पक्षियों का झुंड’, जिसमें 300 पक्षी हैं, को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है। इस चौक की देखरेख मोगाए ग्रुप और कैलाशम ट्रस्ट कर रहे हैं।
‘पक्षियों का झुंड’, सिटी ब्यूटीफुल और हर साल सुखना झील की यात्रा करने वाले प्रवासी पक्षियों से प्रेरित है। इस 300 पक्षियों वाले और कुल 2000 वर्ग फुट को कवर करने वाले इंस्टॉलेशन को संदर्भ, स्थल, खा़का और चौक के विरासत मूल्यों की सावधानीपूर्वक समझ के बाद त्यार किया गया है।
चौक को सजाते समय यह सुनिश्चित किया गया है कि पहाड़ों के लुत्फ़ और दृश्य में कोई बाधा न हो।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार