जालंधर ब्रीज: आजादी की 76वी. वर्षगांठ पर महेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र , केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, खेवड़ा सोनीपत द्वारा दिनांक 15/08/2022 को स्वाधीनता दिवस पर, खेवडा गांव के पंचायत भवन में पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर प्रमाल सिंह, कमाण्डेंट, के.रि.पु.बल, सोनीपत भी उपस्थित थे ।इसके पश्चात् उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा ग्रुप केन्द्र में ध्वजारोहण किया गया ।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारीगण व जवानों को संबोधित करते हुए उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति महोदया द्वारा पुलिस वीरता पदक से नवाजे गये के.रि.पु.बल के अधिकारीयों व जवानों का विवरण प्रस्तुत किया तथा उपस्थित अधिकारीयों व जवानों को स्वाधीनता दिवस की शुभकानयें दी ।

इस अवसर पर ग्रुप केन्द्र में स्थित मोंटेसरी स्कूल के प्रधानाध्यापिका, व शिक्षगणों की उपस्थिति में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया व उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किये गये ।






More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित