जालंधर ब्रीज: श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में श्री राधा माधव जी के पांच दिवसीय झूला महोत्सव के चौथे दिन के कार्यक्रम में संकीर्तन का शुभारंभ केवल कृष्ण, राजेश शर्मा, राधा वल्लभ, शाश्वत गुप्ता, गौर, अंबरीश और जगन्नाथ शर्मा ने मंगलाचरण गुरु वंदना व वैष्णव वंदना से की । राधे राधे गोविंद गोविंद राधे और हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन के साथ श्री राधा माधव जी के विजय विग्रह गर्भ मंदिर से चांदी के विशाल झूले में विराजमान किए गए ।
कपिल शर्मा के साथ सभी ने बहुत ही आनंद से जय जय राधे कृष्ण गोविंद राधे गोविंद संकीर्तन किया। मंदिर में आए हुए भक्तों ने श्री राधा माधव जी को झूला झुलाया। करतार सिंह के साथ हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन पर भक्तों ने बहुत नृत्य संकीर्तन किया।
कार्यक्रम में डॉ. वरुण वासिल, नरिंदर गुप्ता, टी एल गुप्ता, रेवती रमण गुप्ता, अजय अग्रवाल, मिंटू कश्यप, सन्नी दुआ, नीरज, यंकिल कोहली, प्रेम चोपड़ा, राजन गुप्ता, हेमंत थापर, राजिंदर लूथरा, दिनेश शर्मा, विशाल भल्ला, ललित अरोड़ा, करतार सिंह,करणवीर, दक्ष , गोपाल अग्रवाल, मनीष भारद्वाज, दविंदर भाखडी, नरींदर कालिया व अन्य शामिल हुए।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित