March 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत वृक्षारोपण अभियान 2022 का आयोजन किया गया

Share news

जालंधर ब्रीज: मूल चन्द पंवार, महानिरीक्षक, पश्चिमोत्तर सेक्टर, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, चण्डीगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 6 अगस्त 2022 को ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सोनीपत (हरियाणा) प्रांगण में ’’आजादी का अमृत महोत्सव’’ के अन्तर्गत Mega Tree Plantation Drive 2022 (बड़े वृक्षारोपण अभियान 2022) का आयोजन किया गया ।

वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, सोनीपत में महेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र सोनीपत तथा प्रमाल सिंह, कमाण्डेंट, ग्रुप केन्द्र सोनीपत की देख-रेख में इस ग्रुप केन्द्र में तैनात अधिकारियों/जवानों / कैम्प परिसर में रह रहे परिवारों व केन्द्रीय विद्यालय सोनीपत के स्टॉफ व बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।

इस अवसर पर महेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, सोनीपत ने इस अभियान में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों/जवानों/परिवार व स्कूल के बच्चों को वृक्षारोपण के संबंध में जागरूक किया तथा इसकी महत्वता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक व कमान्डेंट महोदय की देख-रेख में 800 पौधे लगाए गए। अंत में उप महानिरीक्षक महोदय ने लगाए गए पौधों को समय-समय पर पानी देने व इनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।


Share news