जालंधर ब्रीज: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने शुरु हुए माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी आज माता चिंतपूर्णी रोड का दौरा कर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को मुहैया करवाई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से अस्थायी शौचालय, डस्टबीन, दवाईयों के अलावा अन्य कई विशेष व्यवस्थाएं की गई है।
इसके अलावा ट्रैफिक कंट्रोल व साफ सफाई की व्यवस्था के लिए भी टीमें तैनात है। इस मौके पर उनके साथ एस.डी.एम. शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री को इस दौरान जय मां चिंतपूर्णी सेवा दल की ओर से लंगर गए लंगर में सेवा भी की। लंगर कमेटी की ओर से कैबिनेट मंत्री का विशेष तौर पर सम्मान भी किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि माता चिंतपूर्णी मेले में लंगर के दौरान डी.जे के प्रयोग पर मनाही है परंतु छोटे साउंड सिस्टम के माध्यम से कम आवाज पर धार्मिक गीत चलाए जा सकते हैं। उन्होंने लंगर कमेटियों से भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने व निर्विघ्न यातायात के लिए सडक़ पर आकर लंगर न वितरित करने के लिए कहा।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि वे भार ढोने वाले वाहनों पर माता के दर्शनों के लिए न जाएं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी ट्रैफिक को सुचारु बनाए रखने के लिए 31 जुलाई , 2,3 व चार अगस्त को ट्रैफिक का डायवर्जन(अलग रुट) किया जाएगा, जिसके अंतर्गत श्रद्धालु होशियारपुर से गगरेट-मुकारकपुर से होते हुए माता चिंतपूर्णी जाएंगे व वापसी माता चिंतपूर्णी से मुबारकपुर-अंब-ऊना होते हुए होशियारपुर होगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित