जालंधर ब्रीज: अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर कपूरथला शहरी विकास अनुपम केलर एवं अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) अजय अरोड़ा ने आज जिला पर्यावरण समिति की बैठक के दौरान सभी नगर परिषदों सुल्तानपुर लोधी, ढिल्लवां, नडाला, बेगोवाल और ढिलवां को कचरे के प्रबंधन के लिए कम्पोस्ट पिटस बनाने के निर्देश दिए है।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक दौरान उन्होंने प्रदूषण और कचरा प्रबंधन के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार शहरों में डंप साइट्स को पूरी तरह से हटाना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि होटलों, पैलेस से ब्लक वेस्ट प्रबंधन को यकीनी बनाने के साथ-साथ दिसंबर 2022 के अंत तक सभी एम सी द्वारा कम्पोस्ट पिटस के आवशयक निर्माण को सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर अलग-अलग कूड़ा एकत्र करना सुनिश्चित किया जाए ताकि बारिश के मौसम में इससे किसी प्रकार की बीमारी न हो। उन्होंने सभी नगर परिषदों को कहा कि ग्रीन बैल्ट विकसित करने के ईलावा कूड़े के डंप के आस-पास चारदीवारी/कांटेदार तार का निर्माण सुनिश्चित करने किया जाए।
उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की भी अपील की। इस अवसर पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, कृषि, ड्रेनेज, सभी नगर निगमों के कार्यकारी अधिकारी और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित