जालंधर ब्रीज: बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय में कम से कम स्टाफ के साथ काम करते हुये पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) की तरफ से फूड सेफ्टी अफसरों के पदों की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है। यह जानकारी पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) के चेयरमैन रमन बहल ने दी।
उन्होंने कहा, ‘हम विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर नौजवानों को भर्ती करने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता का सम्मान और समर्थन करने के लिए वचनबद्ध हैं।’ परिणाम पीएसएसएसबीबी की वैबसाईट punjabsssb.gov.in पर अपलोड कर दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही यात्रा की पाबंदियां हटाई जातीं हैं और साधारणता दिन प्रति दिन वापस आ जाती है तो उम्मीदवारों की योग्यता अनुसार उनकी काउंसलिंग करवा के इसकी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाऐगी।
चेयरमैन ने बताया कि कुल 5137 आवेदकों ने फूड सेफ्टी अफसरों के 25 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिये थे जबकि उनमें से 3421 ने 15 मार्च, 2020 को परीक्षा दी थी। जि़क्रयोग्य है कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार दाखि़ला टैस्ट के लिए विजीलैंस के बड़े उपाय किये गए थे। परीक्षा के आयोजन में मुकम्मल पारदर्शिता को यकीनी बनाने के लिए पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड द्वारा अपनाए गए निगरानी उपाय में जैमर, फ्रिसकिंग, ऑब्जर्वर, इंविजीलेटर, उडऩ दस्ते और उम्मीदवारों की ट्रिपल बायो मैट्रिक पहचान शामिल थी।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां