

जालंधर ब्रीज: कोरोना महामारी ने पुरे विश्व को तो हिलाकर रखा ही परन्तु इस बिमारी ने कई उद्योगपतिओं की भी मुश्किल बढ़ाने का काम किया है जैसे की रोज़ सुनने में आ रहा है बड़े बड़े मीडिया घराने इश्तिहार का काम न मिलने से हाशिये पर चले गये और कई उद्योगपति मुलाज़िमों को पगार देने में असमर्थ दिख रहे है इसी लड़ी वार में जालंधर -फगवाड़ा रोड पर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भी काफी सुर्खियों में रही उसका सुर्ख़ियों में रहने का मुख्य कारण पिछले दिनों यहाँ एक महिला छात्र का कोरोना पॉजिटिव आना परन्तु आज की तारीख में वो महिला छात्र भी कपूरथला हॉस्पिटल से इलाज करवाने के बाद ठीक हो गई पर कुछ समाज सेवी और कुछ राजनीतिज्ञों द्वारा पिछले दिनों प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किये गए थे और लिखित शिकायतें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर उच्च अधिकारिओं तक को की गयी जिसमे एक शिकायत पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे साहिल सांपला ने माननीय हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गयी जिसकों सुनने के बाद माननीय हाई कोर्ट द्वारा यह आर्डर किया गया की आप पहले शिकायत प्रशासनिक अधिकारीयों को दर्ज कराये अगर वहाँ सुनवाई नहीं होती तो मेरे पास दोबारा आने के लिए स्वतंत्र है। माननीय हाई कोर्ट के आदेशों की पलना करते हुए साहिल सांपला द्वारा एसएसपी कपूरथला को एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी जिसमे एसएसपी कपूरथला द्वारा उन्हें ब्यान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया जिस पर की साहिल सांपला द्वारा आदेशों की पालना करते हुए ब्यान दर्ज कराये गए अब आने वाले दिनों में देखना होगा की प्रशासन इस पर क्या कार्यवाही करेगा ?



More Stories
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार
28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित, ग्राहकों को 25 सितंबर तक जरूरी काम निपटाने की सलाह
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया