जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कपूरथला विशेष सारंगल ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ़ से लोगों को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए सेवा केंद्रों पर 122 नई सेवाएं शुरू की गयी है।
उन्होंने कहा कि इनमें कृषि, स्थानीय निकाय सरकार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पंजाब मेडिकल काउंसिल, तकनीकी शिक्षा और पर्यटन विभाग से संबंधित सेवाएं शामिल हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने ने कहा कि जो लोग कृषि व्यवसाय से जुड़े लोग बीज, कीटनाशक, उर्वरक बेचने के लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही बीज और दवाओं के स्टाक के लाइसेंस प्राप्त करने से संबंधित सेवाएं ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 5 स्थानीय निकाय विभाग से, 2 खाद्य एवं औषधि प्रशासन से, 15 पंजाब मेडिकल काउंसिल से, 3 तकनीकी शिक्षा केंद्रीय बोर्ड से, 10 तकनीकी शिक्षा पीटीयू से, 7 तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित 2 पर्यटन विभाग से संबंधित सेवाओं के अलावा 80 कृषि विभाग से संबंधित है। उन्होंने लोगों को सेवा केंद्रों के माध्यम से अधिक से अधिक सेवाओं का लाभ उठाने के लिए न्योता दिया।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित