जालंधर ब्रीज: ओलंपिक पदक विजेता हॉकी ओलंपियन वीरेंद्र सिंह का आज 75 वर्ष की आयु में एक संक्षिप्त बीमारी के बाद स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया।
उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता एवं 1975 विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता हॉकी ओलंपियन वीरिंदर सिंह के निधन पर सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त घनश्याम थोरी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन की खबर खेल जगत में अत्यंत दुखद है उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी में उनका योगदान अद्वितीय है और वह स्मृति हमारे दिलों में हमेशा रहेगी ।
इसी दौरान, सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और हॉकी में उनकी उपलब्धियों का भी स्मरण किया। आज सुरजीत हॉकी सोसायटी के एल.आर. नैयर, लखविंदर पाल सिंह खैरा, सुरिंदर सिंह भापा, रणबीर सिंह टुट, गुरविंदर सिंह गुल्लू, राम प्रताप, गौरव अग्रवाल, रणदीप गुप्ता और रमणीक सिंह रंधावा (स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी,आम आदमी पार्टी) द्वारा दिवंगत ओलंपियन वीरिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
प्रमुख स्पोर्ट्स व्हिसल ब्लोअर इकबाल सिंह संधू ने कहा कि हॉकी के प्रति उनके समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 75 साल की उम्र में भी वह खिलाड़ियों को नियमित रूप से ट्रेनिंग देते थे ।


More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी