जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि पंजाब सरकार के प्रयासों के चलते मूंगी की खरीद पहली बार पंजाब में एम.एस.पी(कम से कम समर्थन मूल्य) पर मार्कफैड की ओर से की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की हिदायतों के अनुसार यह खरीद 7275 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी व खरीद के लिए 31 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में दाना मंडी होशियारपुर को ही खरीद केंद्र बनाया गया है, इस लिए जिले के किसान इस दाना मंडी में मूंगी की फसल ला सकते हैं।
संदीप हंस ने बताया कि जिस किसान ने मूंगी की फसल बीजी हुई है, उसकी पहले मंडी बोर्ड की ओर से रजिस्ट्रेशन की जा रही है, जिस में किसान का आधार कार्ड नंबर दर्ज किया जाता है और फिर इस की पटवारी की ओर से पहचान करने के बाद मूंगी के अंतर्गत रकबे को पोर्टल पर प्रमाणित किया जाता है। उन्होंने बताया कि मूंगी की खरीद कोआप्रेटिव मार्किटिंग सोसायटी होशियारपुर के माध्यम से होगी।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मूंगी की क्वालिटी चैक करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सचिव मार्किट कमेटी होशियारपुर, कृषि विकास अधिकारी होशियारपुर व उच्च शाखा अधिकारी मार्कफैड होशियारपुर के प्रतिनिधि शामिल है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित