जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बीती शाम नयी दिल्ली में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के साथ मुलाकात की। स्पीकर का पद संभालने के बाद वह पहली बार राष्ट्रपति को मिले हैं। यहां से जारी एक बयान में कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि नयी दिल्ली के दौरे के दौरान उन्होंने शिष्टाचार के नाते देश के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की है। इस मौके पर संधवां के पारिवारिक मैंबर भी उनके साथ थे। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान उनको राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के लम्बे राजनैतिक और देश के सर्वोच्च पद पर रहने के तजुर्बे की बातों से काफ़ी कुछ सीखने को मिला है।

More Stories
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार : अनिल सरीन
नशों ने पंजाब की युवा पीढ़ी को घेरा, सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगत रहा पंजाब: संजय भाटिया
पंजाब पुलिस द्वारा एल.पी.यू. में हुई हिंसा की वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से की जा रही जांच : डी.जी.पी. गौरव यादव