जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सरकारी या पंचायती ज़मीनों पर अवैध कब्ज़ा करने वाले सभी कब्ज़ाधारकों को 31 मई तक ज़मीन सरकार को सौंपने के लिए सख़्त चेतावनी दी है। एक ट्वीट में भगवंत मान ने राजनीतिज्ञों, अफसरों या अन्य रसूखदारों समेत किसी भी व्यक्ति से ऐसी ज़मीनों से अवैध कब्ज़ा छुड़ाने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया है। मुख्यमंत्री ने आगे चेतावनी दी कि यदि यह ज़मीनें स्वेच्छा से सुपुर्द नहीं की जाती हैं तो सरकार ऐसे कसूरवार लोगों के विरुद्ध नए सिरे से एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ अवैध कब्ज़े वाली ज़मीनों की पिछली देनदारियों का भुगतान करवाने के लिए मजबूर होगी।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित